गृहकार्य


ग्रीष्मकालीन गृहकार्य (NEW-2012)

कक्षा-१२

अंधविश्वास और विश्वास में क्या अंतर है? कर्मनाशा के बारे में अंधविश्वास / विश्वास किस रूप में प्रचलित था?



कक्षा-११

वाक्य शुद्ध कीजिए-

१.भाग्यहीन मनुष्य को सब सताता है।

२.उसने यह बात सुनकर हँस दिया।

३.महिलाओं लड़ रही है।

४.बहुत चिर काल से तुम्हारा पत्र नहीं आया।

५.थोड़ी सी नमक देना।

६.लता कही थी।

७.मैंने उसे हजार रुपया दिया।

८.मेरा राम के साथ घोर संबंध रहा है।

९.मैंने हस्ताक्षर कर दिया।

१०.प्रत्येक व्यक्ति अपना काम कीजिए।



कक्षा-१०

आगे चले बहुरि रघुराया। रिष्यमूक पर्वत निअराया॥
तहँ रह सचिव सहित सुग्रीवा। आवत देखि अतुल बल सीवा॥
अति सभीत कह सुनु हनुमाना। पुरुष जुगल बल रूप निधाना॥
धरि बटु रूप देखु तैं जाई। कहेसु जानि जियँ सयन बुझाई॥
पठए बालि होहिं मन मैला। भागौं तुरत तजौं यह सैला॥
बिप्र रूप धरि कपि तहँ गयऊ। माथ नाइ पोछत अस भयऊ॥



(i) ऋष्यमूक पर्वत पर कौन किसके साथ रह रहा था और क्यों?

(ii) सुग्रीव क्यों भयभीत हुआ? उसने हनुमान से क्या कहा?

(iii) बालि कौन था? उससे सुग्रीव क्यों भयभीत था?

(iv) हनुमान ने सुग्रीव की आज्ञा का पालन किस प्रकार किया?



Class-9

अण्णा हजारे का भ्रष्टाचार के खिलाफ़ आंदोलन विषय पर सचित्र रिपोर्ताज(Report) लिखिए। (लगभग 250-300 शब्दों में)



Class-8

अपने किसी परिचित का सचित्र साक्षात्कार लीजिए।

 (लगभग 250-300 शब्दों में)



Class-7

पिछले दो महीनों में समाचार-पत्रों की किन पाँच ख़बरों ने आपको सबसे अधिक प्रभावित किया और क्यों ? ख़बर की कतरन (cutting) भी चिपकाएँ।



Class-6

पाँच उत्पादों के लिए समाचार-पत्र में विज्ञापन(Advertisement) दीजिए।



शीतकालीन गृहकार्य (NEW)
कक्षा- 6,7 और  8 के लिए



Class-6-  यदि किसी IPL Team की आपको वर्दी बदलने का उत्तरदायित्व दिया जाए तो, आप किस दल में क्या  परिवर्तन लाएँगे और क्यों ? वर्दी का रंगीन चित्र भी लगाएँ।



Class-7 – किसी भी  IPL Team को चुनें और हिन्दी में तथा शिष्ट भाषा में पाँच  Slogans लिखें।





Class-8  - अपनी एक  IPL  की  Team बनाएँ तथा बताएँ कि उसमें आप कौन-कौन  से खिलाड़ियों को रखेंगे  और क्यों ? अपनी उस टीम की एक चित्र भी लगाएँ।

ग्रीष्मकालीन गृहकार्य 

(नोट :- प्रश्न लिखना अनिवार्य है

कक्षा 9

फिर क्या होगा उसके बाद



 ’फिर नभ के नक्षत्र मनोहर,

स्वर्ग-लोक से उतर-उतर कर,

तेरे शिशु बनने को मेरे

घर आएँगे उसके बाद।’

’ मेरे नये खिलौने लेकर,

चले न जाएँ वे अपने घर।

चिन्तित हो कह उठा, किन्तु फिर

पूछा शिशु ने, ’उसके बाद?’



१. माँ ने बालक के प्रश्न का क्या उत्तर दिया?

२. प्रश्नकर्ता बालक के शिशु कौन बनेंगे? वे कहाँ से उतर कर आएँगे और कहाँ जाएँगे?

३. बालक चिन्तित क्यों हो उठा? उसने अपनी माँ से क्या कहा?

४. बालक के प्रश्नों का उत्तर देते-देते माँ की मनोदशा का वर्णन कीजिए।




यह सुनकर भर आए लोचन,
किन्तु पोंछ कर उन्हें उसी क्षण,
सहज कुतूहल से फिर शिशु  ने
पूछा,
माँ, क्या उसके बाद?

कवि को बालक ने सिखलाया
सुख-दुख हैं पल भर की माया,
है अनन्त का तत्त्व-प्रश्न यह,
फिर क्या होगा उसके बाद?

१. बालक के प्रश्नों का उत्तर देते-देते माँ की मनोदशा का वर्णन कीजिए।
२.माँ ने बालक को क्या उत्तर दिया और क्यों? समझाकर लिखिए।
३.बालक ने कवि को क्या समझाया?
४.प्रस्तुत कविता में बाल मनोविज्ञान की अभिव्यक्ति हुई है-स्पष्ट कीजिए।

                                                 अथवा
ममता

माता ! मुझे आश्रय चाहिए।

१. आश्रय माँगने वाले का परिचय दीजिए।
२.माता का संबोधन किसके लिए किया गया है?
३.आश्रय माँगने वाले की स्थिति कैसी थी?
४.प्रस्तुत कहानी के शीर्षक की सार्थकता पर विचार कीजिए।


अब तुम इसका मकान बनाओ या महल, मैं अपने चिर विश्राम-गृह में जाती हूँ।

१.वक्ता का संक्षिप्त परिचय दीजिए।
२.किसके लिए क्या बनाने की चर्चा हो रही है?
३.बनवाने वाला कौन है? उन्हें किसने भेजा है?
४.स्मारक के रूप में क्या बनाया गया और उस पर क्या लिखा गया?



कक्षा 10
हिमालय

युग-युग अजेय,निर्बन्ध,मुक्त!
युग-युग शुचि,गर्वोन्नत, महान!
निस्सीम व्योम में तान रहे
युग से किस महिमा का वितान?
कैसी अखंड यह चिर समाधि,
यतिवर!कैसा यह अमर ध्यान?
तू महाशून्य में खोज रहा
किस जटिल समस्या का निदान?
उलझन का कैसा विषम जाल?
मेरे नगपति! मेरे विशाल!

१.कवि ने युग-युग से अजेय किसे कहा है? पद्यांश की प्रथम दो पंक्तियों में उसके लिए किन विशेषणों का प्रयोग किया गया है?
२.महिमा का वितान निस्सीम व्योम में तानने से कवि का क्या तात्पर्य है?
३.यतिवर शब्द का अर्थ लिखिए। कवि ने हिमालय को किन कारणों से यतिवर कहा है?
४.निम्नलिखित शब्दों का अर्थ लिखिए-
निर्बन्ध, शुचि, निस्सीम, वितान, निदान, अखंड।


रे, रोक युधिष्ठिर को न यहाँ,
जाने दे उसको स्वर्ग, धीर!
पर, फिरा हमें गांडीव-गदा,
लौटा दे अर्जुन-भीम वीर!
कह दे शंकर से, आज करें
वे प्रलय नृत्य फिर एक बार।
सारे भारत में गूँज उठे,
’हर-हर-बम’ का फिर महोच्चार!

१.युधिष्ठिर का संक्षिप्त  परिचय देते हुए बताइए कि कवि उन्हें स्वर्ग जाने से क्यों नहीं रोकना चाहता?
२.कवि को अर्जुन-भीम जैसे वीरों की क्यों आवश्यकता है? स्पष्ट कीजिए।
३.प्रलय नृत्य क्या है? भगवान शंकर उसे कब करते हैं? कवि वह नृत्य फिर क्यों कराना चाहता है?
४.कविता का केन्द्रीय भाव स्पष्ट कीजिए।


कक्षा 11

व्याकरण मंजूषा

निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध करके लिखिए-

१.भाग्यहीन मनुष्य को सब सताता है।
२.उसने यह बात सुनकर हँस दिया।
३.महिलाओं लड़ रही है।
४.बहुत चिर काल से तुम्हारा पत्र नहीं आया।
५.थोड़ी सी नमक देना।
६.लता कही थी।
७.मैंने उसे हजार रुपया दिया।
८.मेरा राम के साथ घोर संबंध रहा है।
९.मैंने हस्ताक्षर कर दिया।
१०.प्रत्येक व्यक्ति अपना काम कीजिए।

कक्षा 12
सुमन के प्रति

प्रश्न १- प्रस्तुत कविता के आधार पर खिले  हुए फूल और सूखे हुए फूल की स्थिति का अंतर स्पष्ट करते हुए कविता का संदेश स्पष्ट कीजिए।

ज्वालामुखी के फूल

प्रश्न २-”एक बार उसका हृदय धड़क उठा। अब उसे बहुत सतर्क रहना पड़ेगा। इस बीच बल की चालाकी से पता नहीं कहाँ कैसा जाल बिछ गया हो।”
 ’उसे’ सर्वनाम किसके लिए प्रयोग किया गया है? ’बल’ कौन है? अब ’उसे’ सचेत रहने की आवश्यकता क्यों महसूस हो रही है?




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें